फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: आंधी-बारिश के डर से फसल समेटने में जुटे किसान, काटी जा रही है धान की फसल

अर्नब तूफान की चेतवानी ने किसानों के चेहरों पर एक बार फिर से चिंता की लकीरें खींच दी। आपदा प्रबंधन टीम द्वारा 30 व 31 अक्तूबर को दी गई तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी के बाद बृहस्पतिवार को दिन भर किसान खेत में पड़ी फसल समेटने में जुटे रहे। जिन किसानों के खेतों में पानी भरा था, उन्हें भी मिनी कंबाइन मशीन से धान कटवाते देखा गया। वहीं, खेत में मड़ाई के लिए पड़ी धान की फसल की मड़ाई भी देर शाम तक जारी रही। तराई में बीते दिनों अर्नब तूफान के दौरान तेज हवा के साथ हुई तेज बारिश का दंश किसान अभी झेल भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर अर्नब तूफान की चेतावनी जारी की गई है। तूफान के दौरान 50 से 60 किमी रफ्तार के साथ तेज हवा चलने व भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। चेतावनी के बाद से जिले के किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान बारिश से अपनी फसल बचाने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर रात तक खेत मे जुटे रहे। खेत में मड़ाई के लिए पड़ी धान की फसल की किसानों ने मड़ाई करवाई और खड़ी फसल को कंबाइन मशीन से कटवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें