शामली में देर रात तक डाक कांवड़ और झांकी कांवड़ निकालने का सिलसिला जारी रहा। डाक कांवड़ और आकर्षक झांकियों को देखने के लिए शहर के मुजफ्फरनगर रोड, शिव चौक और बनत में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। शिव भक्तों के जयघोष से माहौल शिवमय बना रहा। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।