कांवड़ यात्रा के दौरान हरियाणा से आने वाले शिवभक्तों का मेरठ-करनाल हाईवे पर आना शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ढाबे पर भंडारा लगाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 35 वर्षों से यहां भंडारा लगाया जा रहा है, जिसमें भोजन, दवाई, साफ-सफाई और नहाने के लिए पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा 24 जुलाई तक जारी रहेगी। भंडारे में गांववासियों और स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।