हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव भक्तों के स्वागत के लिए शनिवार देर रात शहरवासी सड़कों पर उतर आए। शिव चौक और बनत में लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल शिवमय नजर आया। कांवड़ियों के पहुंचते ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।