फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 59 साल से शिवभक्तों की सेवा में हनुमान धाम, रोज पांच हजार श्रद्धालु ग्रहण कर रहे प्रसाद

शामली जनपद के हनुमान धाम में शिवरात्रि के अवसर पर पिछले 59 वर्षों से कांवड़ियों और शिवभक्तों की सेवा का सिलसिला जारी है। लोगों के सहयोग से यहां हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि हर रोज करीब पांच हजार शिवभक्त भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं। खास बात यह है कि यहां श्रद्धालुओं को केवल सामान्य भोजन ही नहीं, बल्कि घेवर-जलेबी, मटर-पनीर की सब्जी समेत कई तरह के व्यंजन भी प्रसाद के रूप में परोसे जाते हैं। पांच दशक से अधिक समय से चली आ रही सेवा की यह परंपरा आज भी उसी श्रद्धा, सेवा भाव और उत्साह के साथ जारी है। कांवड़ियों और शिवभक्तों की सेवा में बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें