फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बेटी के स्वस्थ होने की मन्नत लेकर गौमुख से 580 किमी कांवड़ यात्रा पर निकले गुरदीप

Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Aug 2026 02:00 PM IST

बेटी के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत लेकर करनाल के घरौंडा निवासी गुरदीप गौमुख से करीब 580 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर चौसाना पहुंचे हैं। वह चौसाना में लगे कांवड़ सेवा शिविर में ठहरे हुए हैं। गुरदीप ने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से बीमार है। उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी और इसी आस्था के साथ गौमुख से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि यात्रा कठिन है, लेकिन बेटी के स्वस्थ होने की उम्मीद और भगवान शिव पर उनकी आस्था उन्हें लगातार आगे बढ़ा रही है। गुरदीप का संकल्प है कि यदि भोलेनाथ की कृपा से उनकी बेटी स्वस्थ हो जाती है तो वह अगले साल भी गौमुख से कांवड़ लेकर आएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें