फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 30 साल से कांवड़ियों की सेवा, शिवभक्ति के साथ भाईचारे का दे रहे संदेश

शामली जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान बिडौली क्षेत्र में सेवा और भाईचारे की मिसाल देखने को मिल रही है। यहां ग्रामीण पिछले 30 वर्षों से लगातार कांवड़ सेवा शिविर लगाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह तोमर ने बताया कि गांव के लोग आपसी सहयोग से पिछले तीन दशक से यह सेवा करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि कांवड़ियों की सेवा करने से मन को सुख और शांति मिलती है। साथ ही इस सेवा का उद्देश्य क्षेत्र में भाईचारा और आपसी प्रेम-मोहब्बत को बढ़ावा देना भी है। सेवा में गांव सिंगर के लोकेंद्र, जितेंद्र, मंदिर के महाराज प्रदीप गिरी, बिल्लू, कमल, मन्नू फौजी समेत अन्य ग्रामीण जुटे हुए हैं। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कांवड़ियों की सेवा उनके लिए सिर्फ धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि मानव सेवा और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें