फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश के विरोध में आप ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने के योगी सरकार के आदेश के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सरकार के इस आदेश पर तुरंत रोक लगाए जाने की मांग की। साथ ही ऐसा न करने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। बुधवार को आम आदमी पार्टी के शामली विधानसभा प्रभारी सुभाष शर्मा व जिलाध्यक्ष सौराम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंची। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में आई गिरावट के कारणों की खोज कर उन कारणों को दूर करने के बजाय सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है। 16 जून को जारी इस आदेश में कहीं भी न्यूनतम अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण नहीं किया गया। कहा कि प्रदेश की शिक्षा विरोधी योगी सरकार समाज से उठ रहे विरोध एवं प्रदर्शन का देखते हुए चतुराई से कई चरणों में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद कर रही है। आदेश से शिक्षा के अधिकार अधिनियम व बाल अधिकार अधिनियम का उल्लंघन किया गया है जोकि कानून का भी अतिक्रमण है। जिलाध्यक्ष सौराम सिंह ने कहा कि योगी सरकार के इस आदेश से प्रदेश के 27 हजार परिषदीय विद्यालय अपना अस्तित्व खो देंगे, स्कूलों में काम कर रहे कर्मी, शिक्षा मित्र व रसोईयों की सेवा भी आगे चलकर खत्म कर दी जाएगी। उन्हाेंने राज्यपाल से योगी सरकार के इस आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा न हुआ तो आप पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने पर मजबूर हो जाएगी। इस अवसर पर विनोद बालियान, सत्यप्रकाश बारी, सोमपाल सिंह, सुधीर कुमार, संजू कश्यप, बबलू कश्यप, बालेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र पहलवान, संजीव श्योरान, परवेज, राजकुमार चौहान, रवि, शमीम आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें