फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित कीं, ग्रामीणों में रोष

डिंपल सिरोही Updated Thu, 24 Apr 2025 11:35 AM IST

शामली जनपद के जलालाबाद कसबे में लुहारी मार्ग पर कृष्णा नदी तट पर वाल्मिकी समाज द्वारा स्थापित शिव मंदिर में बुधवार की देर रात शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। यही नहीं, भगवान शिव और माता काली की मूर्ति को भी खंडित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंदिर के पुजारी रुपचंद ने बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि वह बुधवार की रात प्रतिदिन की भांति कसबे में ही अपने घर चला गया था। मंदिर पर ताला लगा दिया था। बृहस्पतिवार को सुबह मंदिर में पहुंचा तो तोड़फोड़ की गई थी। यही नहीं, भगवान शिव, काली माता की मूर्ति भी खंडित मिली। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शरारती तत्वों को पकड़ लिया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें