फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: झिंझाना में चेयरमैन के खिलाफ भड़के सफाई कर्मचारी, भाकियू के साथ थाने पर प्रदर्शन

शामली। नगर पंचायत चेयरमैन सुरेशपाल कश्यप के खिलाफ चल रहा विवाद शनिवार को और उग्र हो गया। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने भाकियू नेताओं के साथ कस्बे में जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला और थाने पहुंचकर चेयरमैन व उनके पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। विरोध जुलूस कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए थाने पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने चेयरमैन और उनके पुत्र पर वाल्मीकि समाज से जुड़े कर्मियों को निशाना बनाने और रंजिशन व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। इससे पहले शनिवार सुबह स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और मांगों को मानते हुए लिखित आश्वासन दिया। साथ ही कर्मचारियों से कार्य पर लौटकर कस्बे में सफाई व्यवस्था सुचारू करने की अपील की गई। अधिकारियों के लौटने के तुरंत बाद भाकियू जिलाध्यक्ष शांता प्रधान, कपिल खाटियान, बिल्लू राणा, आशीष कुमार, पूर्व चेयरमैन नौशाद ठेकेदार सहित कई सभासद व कस्बे के लोग धरना स्थल पहुंचे और कर्मचारियों के साथ दूसरी दौर की वार्ता शुरू की। अधिकांश बिंदुओं पर सहमति भी बन गई थी, लेकिन इस बीच जानकारी मिली कि नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप खाद के गड्ढों को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे हैं। यह सुनते ही वाल्मीकि समाज के लोग भड़क उठे और माहौल फिर तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें