फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने में सक्षमः धर्मेंद्र भारद्वाज

शामली में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने में सक्षम है। हमारा कर्तव्य है कि हम सभी सेना का मनोबल बढाएं। शहर के माजरा रोड स्थित बैंक्वट हॉल में श्री ब्राहमण एकता महासभा की तरफ से रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत विजय संकल्प के लिए हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी पर है। युवा पीढ़ी को आगे आकर समाज हित में कार्य करने चाहिए। संगठन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम हर वर्ग के आराध्य हैं। हमारी युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम की सभी अच्छाई से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को आगे आकर प्रधानमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद तथा सेना के लिए रक्तदान कर सहयोग करने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें