फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: समोसा खाने गए 12वीं के छात्र की दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर की हत्या, एक गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपी फरार

शामली। कांधला थाना क्षेत्र के इस्सोपुर में अपने एक साथी के साथ समोसा खाने गए 12वीं के छात्र अरसद की उसके दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। शामली पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह बताया कि हिमांशु और कार्तिक भी अरसद के साथ उसकी क्लास में पढ़ते थे, जिनसे अरसद का कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रविवार को अरसद अपने एक साथी विराट के साथ समोसा खाने गया था। इसी दौरान हिमांशु और कार्तिक से अरसद का विवाद हो गया, जिसमें दोनों दोस्तों ने अरसद की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने विराट को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दोनों मुख्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें