उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक सनसनीखेज वारदात में आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी के रामलीला मैदान में युवक की झगड़े के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारोपी मौके से भाग गए। मौके पर पहुंचे एसपी राजेश एस. ने बताया कि सीओ सिटी के नेतृत्व में तीन टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं।