बरेली मंडल के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पहल शुरू हुई है। शाहजहांपुर के अंतरराष्ट्रीय चित्रकार मोहम्मद कमर 10-12 युवा कलाकारों का चयन करेंगे। इन्हें राष्ट्रीय आर्ट टूर पर ले जाया जाएगा। यहां वे नामी कलाकारों से मिलेंगे। आर्ट टूर के जरिये इन कलाकारों से सीखने का मौका मिलेगा।