फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन: शाहजहांपुर में अमर उजाला ने महिलाओं को किया सम्मानित; देखें वीडियो

Mukesh Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 03:30 PM IST

शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वालीं नारियों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। भोर फाउंडेशन के सहयोग से शहर के प्रतिष्ठित होटल रॉयल पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने महिलाओं को सम्मानित किया। सुजीता कुमारी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। समान अवसर मिलने पर महिलाएं खुद ही बराबरी में आने में सक्षम हैं। पूर्व की अपेक्षा अब महिलाएं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहीं हैं। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि वह समाज ही तरक्की करता है जो महिलाओं का सम्मान करता है। आज महिलाएं घर के साथ ही समाज को भी बेहतर दिशा देने का काम कर रहीं हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें