शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में ब्लॉक रोड पर दो युवकों का तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इसमें स्कूटी सवार युवक तमंचा खोलते नजर आ रहा है। वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो में एक युवक आसपास कैमरा लगे होने की बात भी कह रहा है। वीडियो को शाहजहांपुर पुलिस को टैग कर अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर कार्रवाई की जाएगी।