शाहजहांपुर में मंगलवार को मौसम ने बदल गया। दिनभर बादल छाए रहे। इससे सर्दी का अहसास होने लगा है। नवंबर महीना आते ही सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम में बदलाव के कारण मंगलवार को बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक धूप नहीं निकली। तापमान लुढ़कने से सर्दी होना शुरू हो गई। दिन में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। सर्दी बढ़ेगी।