फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में वन विभाग ने लगाए 7500 पौधे दूसरे दिन ही पानी नहीं मिलने पर मुरझाए

शाहजहांपुर में वृहद पौधरोपण महायज्ञ कार्यक्रम के तहत रविवार को हथौड़िया क्षेत्र में खन्नौत नदी के किनारे साढ़े सात हजार पेड़ रोपित किए गए हैं। पौधरोपण कार्यक्रम में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत पूरा प्रशासनिक अमला शामिल हुआ। पौधे तो रोपित कर दिए गए लेकिन पानी नहीं लगाया गया। सोमवार को धूप निकलने से पौधे मुरझाने लगे। कैंट क्षेत्र की करीब तीन हेक्टेयर जमीन पर रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधे रोपित करते समय तो थोड़ा पानी लगा दिया गया है। इसके बाद दूसरे दिन पौधों में पानी नहीं लगाया गया। इससे पौधे मुरझाने और झुकने लगे हैं। काफी संख्या में पौधे बगैर लगाए छोड़ दिए गए। जिससे वह पौधे भी सूखने लगे हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड नहीं लगाए गए हैं। इस क्षेत्र में पशु चरने के लिए आते हैं जो कि पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अभियान तो चलाया गया और पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया लेकिन उनको देखने वाला अब कोई नहीं है। जिससे पौधे सूखने की कगार पर आ गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें