फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: दुर्घटना होने पर घायल की कैसे करें सहायता, विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण

मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 05:57 PM IST

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (हृदय व फेफड़ों को पुनर्जीवित करना) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने दुर्घटना होने की स्थिति में पीड़ित की सहायता करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने सीपीआर के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में हर सेकंड मायने रखता है। सावधानी बरतकर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। डिप्टी सीएमओ डॉ.घनश्याम सिंह ने सीपीआर की प्रकिया का सजीव प्रदर्शन कर दिखाया। इस अवधि की सावधानियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि पीड़ित को शांत व स्थिर रहना चाहिए। आसपास के लोगों को मदद के लिए कॉल करने के लिए सतर्क रहे। टीएसआई विनय पांडेय ने कहा कि कोई दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति की मदद करता है तो उसे कानूनी संरक्षण प्राप्त होता है। उसे पुलिस या अस्पताल परेशान नहीं कर सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें