शाहजहांपुर में तीन दिवसीय 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में दूसरे दिन भी जारी रही। इस बीच छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाकर मेडल जीते हैं। सुबह दस बजे से खेलकूद का आगाज हुआ। इसके बाद सौ मीटर क्रास कंट्री दौड़, दो सौ मीटर और आठ सौ मीटर दौड़ कराई गई। इसके अलावा चक्का फेंक, गोला फेंक, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया। डीआईओएस हरिवंश कुमार व्यवस्थाओं पर निगाह बनाए रहे। व्यायाम शिक्षक रामकुमार, रत्नेश शुक्ला, अनिल मालवीय आदि मौजूद रहे।