फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शाहजहांपुर में शिक्षकों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, नियम विरुद्ध तबादले करने का आरोप

मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jan 2026 04:53 PM IST

शाहजहांपुर जिले के 271 शिक्षकों के तबादले के विरोध में अनियमितता का आरोप लगाते हुए संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति ने मंगलवार से जीआईसी खेल मैदान में अनशन शुरू कर दिया। भावलखेड़ा, सिंधौली, कांट, जैतीपुर के  शिक्षक अनशन पर बैठे। जनपद के अंदर परिषदीय शिक्षकों के समायोजन व स्थानांतरण को नियम विरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न संगठनों के शिक्षक एक मंच पर आ गए। शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षक की सहमति या अनुरोध के बिना स्थानांतरण नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी सामूहिक रूप से समायोजन कर दिया गया। शिक्षकों ने समायोजन से संबंधित नियमावली व मापदंडों को सार्वजनिक करने, सरप्लस व शिक्षक विहीन, एकल शिक्षकों की सूची प्रकाशित करने की मांग की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें