शाहजहांपुर जिले में परिषदीय स्कूलों के 271 शिक्षकों के तबादले के विरोध में सोमवार से संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति ने बीएसए कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नारेबाजी कर समायोजन को निरस्त करने की मांग की गई। धरना स्थल पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुनीश मिश्र ने कहा कि समायोजन प्रक्रिया में दिव्यांग शिक्षकों, महिला शिक्षकों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त शिक्षकों को 60–70 किलोमीटर दूर समायोजित किया गया, जो स्पष्ट रूप से शासनादेश में दिए गए निर्देशों का उल्लंघन है।