फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग, शाहजहांपुर में शिक्षक संघ ने सांसद को दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी अनिवार्य को अव्यवहारिक बताते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद अरुण सागर को दिया। इसमें लोकसभा में मामले को उठाने की मांग की गई। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन देकर शिक्षकों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्या को संसद भवन में जोरदार तरीके उठाने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवाओं में जारी रखने व वेतनमान-पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। ज्ञापन में 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा में रखने के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पूर्व नियुक्त शिक्षकों को वेतनमान, पदोन्नति एवं सेवा लाभ प्रदान करने, न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री देवेश बाजपेई, रवींद्र पाल प्रजापति, राजकुमार तिवारी, डॉ.विनय गुप्ता, अश्विनी अवस्थी, राजकमल आर्य, अरविंद त्रिपाठी, आनंद गंगवार, शुभम् शुक्ला, अरविंद गौतम, उमेश चंद्र सक्सेना, अभिनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें