शाहजहांपुर के सेहरामई दक्षिणी क्षेत्र के गांव बंदरिया निवासी संकेत उर्फ आशीष कुमार (24) की बृहस्पतिवार को सिवई नाले में डूबने से मौत हो गई। वह जीएफ कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। संकेत अपने साथियों के साथ नाले में नहाने गया था। साथियों के अनुसार, पुलिया से कूदने के बाद वह पानी से बाहर नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम की मदद से शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।