फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: शाहजहांपुर में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 16 टीमें कर रहीं प्रतिभाग

मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 11:45 AM IST

शाहजहांपुर में स्वर्गीय डॉ जी एल कनौजिया (पूर्व सांसद) मेमोरियल महिला प्रदेश स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। जिला कबड्डी एसोसिएशन की तरफ से हुए आयोजन का शुभारंभ एसपी राजेश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव कनौजिया ने बताया कि जिले के इतिहास में पहली बार 52 वीं जीएल कनौजिया(पूर्व सांसद) मेमोरियल महिला प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश से 16 टीम में प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की भी टीम प्रतिभाग करेगी। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र त्यागी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मुदित सेठ,प्रेमपाल सिंह,सचिन प्रेमी,विपिन अग्निहोत्री,कोच निशांत चौधरी सहित कई पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें