फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्रिसमस के लिए सज गया बाजार, सेंटा क्लॉज का कॉस्ट्यूम और मुखौटे की सबसे ज्यादा मांग

Wed, 17 Dec 2025 11:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। क्रिसमस के सामान से बाजार सज गया है। सेंटा क्लॉज का कॉस्ट्यूम, मुखौटा और ड्रेस की सबसे ज्यादा मांग है। मसीह समाज के लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार को मसीह समाज के लोग पूरी भव्यता से मनाते हैं। त्योहार के नजदीक आने पर घरों में रंगाई-पुताई का सिलसिला शुरू हो गया है। घर को सजाने के लिए खरीदारी भी चल रही है। दुकानों पर क्रिसमस को लेकर तमाम तरह का सामान आ गया है। 

विभिन्न तरह के ट्री आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। एक फुट से लेकर सात फुट तक का क्रिसमस ट्री भी बाजार में है, जो लोग अपने घर की सजावट के लिए खरीद रहे हैं। यह 50 रुपये से लेकर 1500 तक में उपलब्ध है। इसी तरह पाइन ट्री तीन से सात फुट तक छह सौ से 3500 तक की रेंज में है। व्यापारी शोभित गुप्ता बताते हैं कि यीशु मसीह की स्टेचू व सेंटा की यूनीफॉर्म आदि की खूब खरीदारी हो रही है। बाजार में सेंटा क्लॉज का कॉस्ट्यूम और मुखौटे आदि खूब बिक रहे हैं। स्कूलों में बच्चे सेंटा क्लॉज का कॉस्ट्यूम पहनकर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। इसके अलावा सेंटा वाले चश्मे व सेंटा हेयर बैंड भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

ये हैं रेट
क्रिसमस बॉल -50 से 200 रुपये
मिनी स्टार -50 से 60 रुपये
बड़ा स्टार -200 रुपये
सेंटा क्लॉज का कॉस्ट्यूम -120 से 700 रुपये
सेंटा क्लॉज वाले चश्मे -70 से 100 रुपये
सेंटा हेयर बैंड-70 से 90 रुपये
यीशु व मरियम का स्टेचू-200 से 500 रुपये

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें