शाहजहांपुर में दिवाली के त्योहार पर पटाखों से झुलसने व अन्य घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड भी आरक्षित किया गया है। दिवाली पर आतिशबाजी से झुलसने आदि के मामले आने की संभावना रहती है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक सीएचसी पर डॉक्टर की ड्यूटी लगा दी गई। सार्वजनिक स्थानों पर भी एंबुलेंस को खड़ा किया गया। सीएचसी के साथ मेडिकल कॉलेज में वार्ड आरक्षित कर दिए हैं। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में 12 बेड का वार्ड आरक्षित करने के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।