फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में पान मसाला और तंबाकू की अलग बिक्री का व्यापारियों ने किया विरोध

Thu, 06 Jun 2024 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को पान मसाला और तंबाकू की अलग-अलग बिक्री का विरोध किया। पान मसाला और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध या फिर आदेश को निरस्त करने की मांग की। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने एक जून से पान मसाला और तंबाकू की एक दुकान पर एक साथ बिक्री पर रोक लगा दी है। यह आदेश पूर्ण रूप से अव्यावहारिक है। पान मसाला और तंबाकू का व्यवसाय हर गली नुक्कड़ और चौक-चौराहों पर होता है। इसे अधिकतर गरीब दुकानदार करते हैं। बड़े व्यापारी पान मसाला और तंबाकू को बनाने के लिए अलग फैक्ट्री लगा सकते हैं, लेकिन छोटे व्यापारी तंबाकू और पान मसाला के लिए अलग-अलग दुकान नहीं खोल सकते हैं। व्यापारियों ने कहा कि इस नियम से छोटे दुकानदारों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा। इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। व्यापार मंडल मांग करता है कि या तो पान मसाला और तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाए वरना आदेश का निरस्तीकरण किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, धर्मपाल रैना, अतुल गुप्ता, नाजिम खां आदि व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें