शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि जिले की सभी खाद सोसाइटी पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि गेहूं, सरसों की बुआई का समय है। खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों व लोगों को क्षति पहुंचा रहे हैं। मकसूदापुर चीनी मिल द्वारा पिछले वर्ष का भुगतान अब तक नहीं किया गया। इन सभी समस्याओं का तत्काल समाधान करवाया जाए। उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन व ज्ञापन के दौरान युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी बृजलाल, रमेश शमा्र, पूसेराम वर्मा, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।