शाहजहांपुर के चौक कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा के प्रशिक्षण कक्ष में गुरुवार सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल यूनिट ने आग को बुझाया। आग से हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जांच में सामने आया कि एसी के चलने की वजह से आग लगी थी।