शाहजहांपुर में अग्निशमन विभाग ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बंथरा में आग से बचाव के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया। कर्मियों पर आग लगने पर बुझाने के तरीके बताएं। मंगलवार को दोपहर अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल ने मॉकड्रिल कराई। खतरे का सायरन बजने के साथ ही कर्मियों की टीम दौड़ पड़ी। फायर विभाग की गाड़ी भी पहुंची और कूड़े-करकट में लगी आग को बुझाया। इस बीच आग से जन जानि होने पर बचाव की जानकारी दी गई। एफएसओ ने अधिकारियों, कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।