फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के मदरसा नुरुल हुदा में मनाया गया विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

शाहजहांपुर के मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित मदरसे में गोष्ठी में सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के पादरी वाईजे दास ने कहा कि अल्पसंख्यकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। अपने अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक समुदाय के लोगों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में विशेषकर मुस्लिम समाज के लोगों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब शिक्षित होंगे तो हम अपने अधिकारों की भी रक्षा कर सकते हैं। बसु बंधु भंते ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को एकजुट होकर अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ना होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने विभाग से चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मदरसे के बच्चों ने क्राफ्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां के संचालन में हुए कार्यक्रम में हाफिज जाहिद, इजहार हसन, मोईन खान, शारिक अली खान, साजिद अली खान, मोहम्मद ममनून आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें