फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रहे निजी बस संचालक, रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई कार्रवाई की मांग

मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 04:56 PM IST

शाहजहांपुर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की गेट मीटिंग में डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि परमिट शर्तों का उल्लंघन कर निजी बसों का संचालन कर परिवहन निगम को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर गेट मीटिंग में शाखाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अवैध संचालन से निगम को चपत लग रही है। बस अड्डे के एक किमी के परिधि में निजी बसों व चार पहिया वाहनों के चलने से शासनादेश का उल्लंघन हो रहा है। अखिल भारतीय पर्यटक परमिट से लेकर निजी बस संचालक तक परमिट शर्तों की धज्जियां उड़ाकर मार्गों पर परिवहन निगम की तरह बसों को चला रहे हैं। इससे निगम की आय व राज्य सरकार के राजस्व को हानि पहुंच रही है। शाखा मंत्री विनोद मिश्रा ने मांगों को पढ़कर सुनाया। इस मौके पर ट्रैफिक शाखा मंत्री साहेबराम यादव, प्रदीप दीक्षित, प्रियंका, अर्चना मिश्रा, विजय शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, अरुण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष वीके त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल ने कहा कि संविदा कर्मियों के वेतन में मानदेय के मुद्दे को परिवहन निगम मुख्यालय स्तर से समाधान कराएंगे। बैठक में रणजीत सिंह, ऐशपाल सिंह, चंद्र मोहन त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, ब्रजेश मिश्रा, कमलेश कुमार, मनोज सिंह, गौरव सिंह, ब्रज किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें