शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है, जिससे इसमें बारिश का पानी भर गया है। इसके चलते इस मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। यहां से अधिकतर स्कूलों के वाहन व एंबुलेंस गुजरती हैं। गड्ढे में फंसने की वजह से लगातार जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन इसकी कोई भी सुध नहीं ले रहा है। शनिवार को भी स्कूलों की छुट्टी के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।