शाहजहांपुर के पुवायां में बुधवार को प्रदर्शन करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। सपा के विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री के आवास पर कई कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। सपा नेता राजवीर सिंह बाठ के साथ कई कार्यकर्ता राजीव चौक पर प्रदर्शन करने के लिए निकले तो थाना प्रभारी आरके रावत के साथ मौजूद पुलिस बल ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही बैठकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। कुछ देर नारेबाजी करने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।