फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: भाकियू कार्यकर्ताओं का महानंदपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन, आधे घंटे तक टोल कराया फ्री

शाहजहांपुर के पुवायां में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिंधौली क्षेत्र के महानंदपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए सुबह दस से साढ़े दस बजे तक टोल को फ्री करा दिया। आरोप था कि पदाधिकारियों के वाहन निकलने पर टोलकर्मी परेशान करते हैं। मंगलवार को कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को टोल प्लाजा पर रोका जाता है और परिचय देने के बाद भी जबरिया टोल वसूला जाता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जमकर नारेबाजी के बीच टोल फ्री कराने पर टोल मैनेजर प्रवीण योगी ने मौके पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष से वार्ता की और कहा कि जो पदाधिकारी परिचय पत्र दिखाएंगे, उनको जाने दिया जाएगा। वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टोल पर पदाधिकारियों को परेशान किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। टोल मैनेजर ने बताया कि वार्ता के बाद अब कोई समस्या नहीं है। पदाधिकारी परिचय पत्र दिखाएंगे तो उनको जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें