फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सरेआम तमंचा लहराकर धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

शाहजहांपुर में रोजा थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात सरेआम तमंचा लहराकर विपक्षियों को धमकाने वाले युवक को ग्राम बरतारा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह लोगों में अपना भय फैलाने के लिए तमंचा रखता था। रात में चेकिंग के दौरान रोजा क्षेत्र में पीआरवी के सिपाही आरक्षी अजय कुमार को सूचना मिली कि ग्राम जलालपुर में युवक तमंचा लेकर घूम रहा है। सरेआम तमंचा लहराकर लोगों को धमका रहा। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी विवेक कुमार निवासी ग्राम जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रोजा राजीव सिंह ने बताया कि उसकी गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसलिए डर बनाने के लिए तमंचा लेकर घूम रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें