फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पुलिया निर्माण के चलते बंद किया मुख्य मार्ग, लोगों को हो रही परेशानी

Mukesh Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 04:04 PM IST

शाहजहांपुर के लाल इमली चौराहा से घंटाघर जाने वाली सड़क पुलिया निर्माण के कारण बंद कर दी गई। व्यस्त सड़क होने की वजह से राहगीरों को रास्ता तलाशना मुश्किल हो रहा है। लोगों को गलियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। घंटाघर से लाल इमली चौराहा मार्ग काफी व्यस्त रहता है। पुलिया निर्माण के लिए रास्ता बंद हो जाने से लोग गलियों में घूमकर जा रहे हैं। इस वजह से सड़क के साथ ही गलियों में भी जाम लग रहा है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिया काफी पुरानी है। यह बिल्कुल चोक हो गई है। पुलिया निर्माण का काम धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते लोगों को रास्ता बदलकर गुजरना पड़ रहा है। जिस वजह से लोग जाम से जूझ रहे हैं। गैर जनपद से आने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। मोहल्ला मंडी के रहने वाले अदीब अहमद बताते हैं कि पुलिया बंद करने के लिए पहले से कोई सूचना नहीं दी गई। कार्य की गति भी काफी धीमी है, जिसके चलते लोगों को दिक्कत आ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें