फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'मुस्लिमों, दलितों व गरीबों के साथ बंद हो सौतेला व्यवहार', AIMIM जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष नासिर खान ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में मुस्लिमों, दलितों व गरीबों के साथ सौतेला व्यवहार बंद किए जाने की मांग की गई। नासिर खान ने कहा कि यूपी में नागरिक की जान और माल की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हैं। मुसलमानों, दलितों और गरीबों के खिलाफ द्वेषपूर्वक सुनियोजित तरीके से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस पर विराम लगना चाहिए। मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। इनके अलावा शहर में सड़कों की मरम्मत कराने, कांवड़ यात्रा लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं के मार्ग पर सफाई व मेडिकल शिविर लगाए जाए और बिजली पोल को प्लास्टिक से कवर किए जाने, मुहर्रम के जुलूस मार्ग पर उचित सफाई व्यवस्था, बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा की मांग भी की गई

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें