फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: अब्दुल्लागंज में समस्याओं का अंबार, समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर के वार्ड नंबर 19 अब्दुल्लागंज में जन समस्याओं का समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले के तमाम लोग खिरनीबाग चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में सभी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सभा में तनवीर खान ने कहा कि अब्दुल्लागंज वार्ड में जन समस्याओं का अंबार लगा है। सभी लाइट बंद पड़ी हैं। इस कारण अंधेरा पड़ा रहता है। गलियां भी बहुत जर्जर हो चुकी है और पुलिया भी टूटी है। गंदगी के साथ मच्छरों का भी प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा है। उन्होंने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की। नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, मोहम्मद नसीम खान, विजय सोनी, रवि कुमार वर्मा, बलराम कुमार, विक्की, राकेश वर्मा, ललिता देवी, ज्ञान देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें