शाहजहांपुर के जैतीपुर में क्रिसमस के मौके पर खेत में टेंट लगाकर कार्यक्रम होता देखकर गांव के लोगों ने आपत्ति जता दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम रुकवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैतीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि दरोगा को मौके पर भेजा था। एक ईसाई परिवार की ओर से आयोजन किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रार्थना सभा कराई जा रही थी। टेंट हटाकर ऐसे किसी भी कार्यक्रम को कराने से मना किया गया है जो दूसरे धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। आयोजक को बता दिया है कि बुलाए गए लोगों को भोजन कराने के बाद उन्हें यहां से भेज दें।