फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: मुमुक्षु आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकाली गई कलश यात्रा

शाहजहांपुर के मुमुक्षु आश्रम में श्री राम कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने भजनों की रसधारा के बीच कलश यात्रा निकाली। पीत-वस्त्र धारण किए 51 महिलाओं ने कलश यात्रा प्रभारी डॉ. कविता भटनागर के नेतृत्व में श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ से एसएस कॉलेज मैदान में निर्मित कथा-पंडाल तक मंगल कलश-यात्रा निकाली। सिर पर पवित्र जल से भरे कलश, अधरों पर राम-नाम और चरणों में भक्ति की लय, यह यात्रा जनमानस की आस्था का सजीव प्रतीक बन गई। यात्रा के अग्रभाग में पुरोहितों ने उच्चारित वैदिक मंत्रोच्चार से दिशाएं पवित्र हुईं, तो पीछे पीछे मुख्य कलश लेकर डॉ. कविता भटनागर और श्रद्धालु महिलाओं की कतार चली तो वातावरण को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया। रास्ते में मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, सचिव प्रो.अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो.आरके आजाद आदि ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शंखध्वनि, मंगल गान और एसएसएमवी के बच्चों की मधुर धुन के जयघोष के साथ कलश-यात्रा जब कथा-पंडाल पहुंची, तो संपूर्ण परिसर राममय हो उठा। रास्ते में छात्राओं ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें