शाहजहांपुर पुलिस लाइन में प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु छात्राओं ने अपनी मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। लड़कियों को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस लाइन में महिला सशक्तीकरण को समर्पित जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी देहात भंवरे अरुण दीक्षा ने किया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी पुनीत मनीषी ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। पुनीत मनीषी ने उपस्थित लड़कियों से कहा कि मुसीबत में फंसने पर बिल्कुल न घबराएं। एसपी देहात ने कहा कि स्कूल की सभी छात्राओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ददरौल की छात्राओं ने आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी।