शाहजहांपुर में नवरात्र से पहले मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह हल्का कोहरा छा रहा। सुबह और शाम को ठंडक में भी इजाफा हुआ है। शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह बादल भी छाए रहे। खासतौर पर शहर के बाहर और नदियों के किनारे कोहरे का असर देखा गया और मौसम में ठंडक बढ़ रही है। दोपहर में अब भी तेज धूप और गर्मी भी हो रही है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मौसम बदल रहा है। धीरे-धीरे ठंड की दस्तक हो रही है। सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे के बाद मौसम साफ हुआ है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। नवरात्र के बाद से ठंड बढ़ेगी।