प्रदेश के जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर के सदर तहसील क्षेत्र में गर्रा नदी के दाएं तट पर स्थित अजीजगंज मोहल्ला की सुरक्षा के लिए बांध पर निर्मित छह स्टड नवीनीकरण परियोजना का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के समय स्थानीय लोगों के कराए गए परियोजना के कार्यों की सराहना की गई। बताया कि परियोजना का कार्य कराए जाने से बाढ़ के समय सुरक्षा प्रदान हुई है। मंत्री को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि ककरा पुल को लगभग 80 सेमी ऊपर उठाया जा सकता, जिसके लिए परियोजना तैयार कर ली गई है। मंत्री ने जल्द बाढ़ सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर तैयारी की गई थी। बाढ़ आने पर प्रशासन और नेता सड़क पर उतरकर कार्य किए हैं।