फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के कांट में खाना बनाते समय मकान में लगी आग, काफी सामान जला

मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 05:59 PM IST

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमलनैनपुर निवासी राहुल मिश्रा के मकान में शुक्रवार को खाना बनाते समय आग लग गई। आग से गृहस्थी का सारा सामान जल गया। दमकल यूनिट ने मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। तब घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। राहुल मिश्रा के मकान में दोपहर में खाना बन रहा था। तभी सिलिंडर में आग लग गई। कच्ची छत तक लपटें पहुंचने पर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मोहल्ले वालों ने दमकल विभाग को सूचना दी दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। राहुल मिश्रा ने बताया कि आग से मकान में रखा फ्रिज, गेहूं, सरसों और किराने की दुकान का करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें