फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर के मेडिकल कालेज में पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के नवीन सत्र का शुभारंभ

मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 04:29 PM IST

शाहजहांपुर के पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एंड सोसायटी में आठ डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के नवीन सत्र का शुभारंभ हो गया। बृहस्पतिवार को नए प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, उप प्राचार्य डॉ. नीरा गोयल, एमएस डॉ. महेंद्र पाल व पैरामेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विशाल प्रकाश गिरि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कहा कि मानवीय मूल्यों को अपने जीवनशैली में समाहित करते हुए रोगियों को समुचित उपचार करें। इससे पहले पैरामेडिकल बैच 2023 के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉ. अपर्णा, डॉ. राणा प्रताप, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. अमृता तिवारी, डॉ. मनीष दिवाकर, डॉ. विनोद रवि आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें