फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में शराब के नशे में धुत युवक ने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों से भिड़ा

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने शराब के नशे में युवक ने बुधवार रात जमकर हंगामा किया। उसने सिपाही से हाथापाई कर दी। बमुश्किल पुलिस उसे काबू कर थाने ले गई। रात करीब आठ बजे युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। मेडिकल स्टोर पर जाकर संचालक से भिड़ गया। उसने पुलिस बुला ली। सिपाही आए तो उनके सामने भी गाली-गलौज करने लगा। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो सिपाही से उलझ गया। इसके बाद किसी तरह युवक को पुलिस चौकी ले गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें