शाहजहांपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की जनपदीय खेलकूद रैली का शुभारंभ हो गया। बुधवार को पहले दिन विभिन्न स्पर्धा में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ओसीएफ के स्टेडियम में खेलकूद का शुभारंभ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की मूर्ति के सामने दीप जलाकर किया गया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचा दी। इस बीच आठ सौ मीटर दौड़ बालक और बालिका वर्ग की आयोजित की गई। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल सिंह, संजय कुमार, दीपक दीक्षित, राम कुमार, रत्नेश कुमार आदि मौजूद रहे।