शाहजहांपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन इस्लामिया इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें आठ टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंगलवार को दोपहर 12 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहम्मद अयूब खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद टीमों के बीच मुकाबले शुरू हुए। सब जूनियर में इस्लामिया कॉलेज व पुवायां कॉलेज के बीच मैच कराया गया। इसमें इस्लामिया कॉलेज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार, अनिल कुमार मालवीय, फैसल रियाज आदि मौजूद रहे।